तैमूर अली खान बॉलिवुड के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। अपनी क्यूट हरकतों से वह हर किसी का दिल जीत चुके हैं। वह पपराजी के भी फेवरिट हैं। मीडिया हमेशा उनके क्यूट विडियोज और तस्वीरों की तलाश में रहती है। तैमूर अभी मुंबई के प्ले स्कूल में जाते हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही एजुकेशन के लिए पटौदी फैमिली की परंपरा का पालन करेंगे। खबरों की मानें तो करीना तैमूर को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। यह वही स्कूल है जहां सैफ के पिता दिवंगत मंसूर अली पटौदी पढ़े थे। उनके बाद सैफ, सबा और सोहा भी इस स्कूल में पढ़े हैं। सारे बच्चे इंग्लैंड में पढ़े हैं और करीना चाहती हैं कि तैमूर भी वहां पढ़ाई करें। हालांकि सैफ अली खान तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं और अपने बेटे को अब्रॉड नहीं भेजना चाहते। इस बारे में सैफ ने इंटरव्यू में कहा था, 'मुझमें अब थोड़ा धैर्य आ गया है, जब सारा और इब्राहिम छोटे थे, मैं अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा था। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या चाहता हूं, लेकिन अब उनको वक्त देने की बात है तो अब मैं और स्वार्थी हो गया हूं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2SxguRs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment