फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर में एक डायलॉग है..सिर्फ एक थप्पड़, पर नहीं मार सकता ना।' घरेलू हिंसा पर आधारित इस फिल्म में तापसी का किरदार यानी अमृता एक थप्पड़ खाने पर ही पति से तलाक लेने का फैसला कर लेती है। लेकिन उसी एक थप्पड़ के लिए तापसी को रियल लाइफ में 7 चांटे खाने पड़े। पवेल गुलाटी ने शूट के दौरान मारे थे 7 थप्पड़ तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन पति बने ऐक्टर पवेल गुलाटी ने 7 थप्पड़ मारे थे। तापसी के मुताबिक, पवेल इतना ज्यादा डरे हुए थे कि तापसी को थप्पड़ मारने के लिए हिम्मत जुटाने में ही उन्हें दो दिन लग गए। तापसी ने कहा कि परफेक्ट शॉट के लिए उन्हें बार-बार थप्पड़ पड़ रहे थे। फिल्म में भले ही यह एक ही हो, लेकिन शूट के दौरान उन्हें 7 रीटेक देने पड़े, जिसकी वजह से उन्हें थप्पड़ भी 7 खाने पड़े। तापसी ने आगे कहा कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में इतने रीटेक नहीं दिए हैं। बकौल तापसी, फिल्म के चीफ ने कहा था कि थप्पड़ एकदम सही जगह लगना चाहिए ताकि जब दर्शक स्क्रीन पर देखें तो उन्हें कुछ इम्पेक्टफुल लगे। कभी कान, कभी गर्दन पर पड़े थप्पड़ तापसी के मुताबिक, थप्पड़ सीन के शूट के दौरान पवेल कभी उन्हें गर्दन पर चांटा मार रहे थे तो कभी कान पर। तब तापसी ने पवेल से कहा था, 'कुछ मत सोचो, बस मुझे एक जोरदार तमाचा जड़ दो।' तापसी अमृता के किरदार को अपने करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल मानती हैं। फिल्म की बात करें तो यह 28 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें राम कपूर, कुमुद मिश्रा, तन्वी आजमी और रतना पाठक शाह भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2S3hq0V
via IFTTT
No comments:
Post a Comment