Monday, January 20, 2020

बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं साउथ के 'कबीर सिंह' विजय देवराकोंडा

बॉलिवुड में पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' भी शामिल थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक थी। 'अर्जुन रेड्डी' में तेलुगू ऐक्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी जिसे काफी पसंद किया गया था। अब यह साउथ का डैशिंग ऐक्टर बॉलिवुड में भी डेब्यू करने जा रहा है। के साथ दिखे थे विजय एक महीने पहले ही करण जौहर ने विजय देवराकोंडा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तब करण ने बताया था कि वह विजय की फिल्म 'डियर कॉमरेड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे और उन्होंने इसके राइट्स हासिल कर लिए हैं। तभी से उम्मीद जताई जा रही थी कि करण इस फिल्म से विजय को बॉलिवुड में लॉन्च करेंगे। अब फाइनली करण जौहर ने यह घोषणा कर दी है कि इस फिल्म से विजय बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में 'बाहुबली' ऐक्ट्रेस राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी होंगे। विजय ने कन्फर्म किया था वैसे बता दें कि पिछले सितंबर को विजय और करण को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी देखा गया था। इन दोनों के साथ कियारा आडवाणी भी थीं। बाद में करण ने अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी के लिए एक पार्टी रखी थी जिसमें विजय देवराकोंडा भी शामिल हुए थे। फिर विजय ने गोवा में हुए इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में यह घोषणा भी कर दी थी कि वह जल्द ही बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई में लुक टेस्ट भी दिया था। जानें, क्या होगा फिल्म में खास इस फिल्म के बारे में रोनित रॉय ने मुंबई मिरर को बताया, 'इस फिल्म का नाम 'फाइटर' रखा गया है और इसमें मार्शल आर्ट का भरपूर इस्तेमाल होगा। लगातार 6 महीने की शूटिंग में यह पूरी कर ली जाएगी।' फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा विदेशों में भी होगी और यह हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में अपने सिक्स पैक्स वाले लुक के लिए विजय ने सख्त तैयारी शुरू कर दी है। वह मार्शल आर्ट सीखने के लिए थाइलैंड भी जा चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RB3SZ9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment