Monday, January 20, 2020

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अफजल गुरु की फांसी पर उठाए सवाल, कहा- बलि का बकरा क्यों बनाया, जांच हो

आतंकियों के साथ कार में पाए गए बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद संसद हमले के दोषी का मामला फिर से सुर्खियों में है। अफजल गुरु की पत्‍नी तबस्‍सुम ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि देविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे। अब फिल्म अभिनेत्री की मां ने अफजल गुरु की फांसी पर ही सवाल उठा दिए हैं। यही नहीं राजदान ने यहां तक कहा कि अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया, इसकी ठोस जांच होनी चाहिए। दरअसल, देविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अफजल का मामला फिर से उछला है। अफजल की पत्नी तबस्‍सुम ने दावा किया कि उन्‍होंने अपने सोने के जेवर को बेचकर एक लाख रुपये देव‍िंदर सिंह को दिए थे। यही नहीं यह बात भी निकलकर सामने आई कि अफलज गुरु को ना सिर्फ पुलिसवालों ने प्रताड़ित किया बल्कि उससे पैसे भी लिए। देविंदर पर यह भी है आरोप अफजल ने लेटर में यह भी दावा किया कि यह सिंह ही था जिसने उसे कार और सुरक्षित जगह मुहैया कराने के लिए कहा था जहां आतंकी रह सकें। इस मामले में अभी देविंदर सिंह से और पूछताछ जारी है और लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 'मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल ना करें' इस बीच इस मामले को लेकर अब सियासत भी तेज है। उधर, बॉलिवुड से भी अब सवाल उठने लगे हैं। महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्वीट के जरिए अफजल की फांसी पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, 'यह न्याय का द्रोह है। अगर वह निर्दोष है तो अब कौन है जो उसे वापस ला पाएगा। यही कारण है कि मृत्युदंड को हल्के में इस्तेमाल नहीं किया जाना है। अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया, इसकी भी ठोस जांच होनी चाहिए।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3avxNuz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment