बॉलीवुड डेस्क. शाहिद कपूर-ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का शनिवार को निधन हो गया। खदीजा, एक्ट्रेस नीलिमा अजीम की मां थीं। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका और संपादक भी थीं।अपनी नानी के निधन से भावुक ईशान ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के एक साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
ईशान ने लिखा- भुलाया नहीं जा सकेगा :"अम्मी..आपने हम सभी के अंदर समझ, जोश, ज्ञान, दृढ़ता, उद्देश्य और अर्थ दिया है। स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका, अनुवादक, संपादक.. बहन, पत्नी, मां, चाची, नानी, दोस्त, हमराज - आप सब कुछ थीं। आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मैं आपकी मौजूदगी का एक छोटा सा हिस्सा हमेशा अपने साथ रखूंगा। आपने जिस किसी की भी जिंदगी को गहराई से प्रभावित किया है वह आपको कभी भी भुला नहीं सकेगा।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tzy3rz
No comments:
Post a Comment