बॉलीवुड डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स बॉलीवुड फिल्म ‘गली बॉय’ से खासे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे मूवी देखकर रोने लगे थे। रोड्स ने 1992 में भारत के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
हाल ही में रोड्स ने ‘गली बॉय’ के एमसी शेर यानी सिद्धांत चतुर्वेदी से मुलाकात के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि सिद्धांत से मिलने के बाद से ही वे फिल्म का साउंडट्रेक सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आखिरकार मुझे फिल्म देखने का मौका मिल ही गया। सबटाइटल्स का शुक्रिया। मूवी देखते हुए मेरे रौंगटे खड़े हो गए थे। मैं हंसा भी और रोया भी। उन्होंने फिल्म के सभी स्टार्स को टैग भी किया।
ऑस्कर की रेस में थी फिल्म
92वें एकेडमी अवॉर्ड्स की रेस में फिल्म ‘गली बॉय’ का नाम भी था। हालांकि फिल्म नॉमिनेशन नहीं पा सकी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्कि केकला ने अहम किरदार निभाया था।
अंडरग्राउंड रैपर्स पर आधारित है फिल्म ‘गली बॉय’
बताया जाता है कि ‘गली बॉय’ मुंबई में अंडरग्राउंड हिप हॉप रैपर्स विवियन फर्नांडिस (डिवाइन) और नावेद शेख (नेजी) के जीवन पर आधारित है। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।
रोड्स ने बेटी का नाम रखा 'इंडिया'
रोड्स का भारत के प्रति प्रेम पहली बार नहीं दिखा है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' केरखा है। उनकी बेटी का नाम इंडिया जैनी रोड्स है। जैनी का जन्म मुंबई में हुआ था। इसपर उन्होंने बताया कि वे भारत की सभ्यता से बहुत प्रभावित हैं इसलिए अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने का फैसला किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R8wjPe
No comments:
Post a Comment