क्लासिक फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के प्रड्यूसर विनय शर्मा का शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास निधन हो गया। विनय शर्मा के एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को शाम 7 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 1-2 दिन में होना था डिस्चार्ज विनय के एक बेहद करीबी और पारिवारिक मित्र ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर विनय शर्मा को होली फैमिली हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया था। वह ठीक हो रहे थे और उनका 1-2 दिन में डिस्चार्ज भी होने वाला था। उन्होंने कहा, 'काफी समय पहले उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इसके बाद वह ठीक भी हो गए थे। अभी वह सिर्फ 10 दिन से ऐडमिट थे। अचानक से तबीयत बिगड़ी। हार्ट में भी दिक्कत शुरू हो गई और इसके बाद मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की समस्या भी आ गई। बल्कि अभी दो-तीन दिन पहले डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज भी करने वाले थे। वह ठीक हो रहे थे। लेकिन अचानक ही फिर ऐसा हो गया।' 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल पर कर रह थे काम विनय के मित्र ने आगे कहा, 'विनय अपने काम में बिजी थे और रोज ऑफिस भी आते जाते थे। 'उससे पहले तो उनका ऑफिस आना-जाना चालू था। उनकी कुछ फिल्मों के शूट्स की भी बात चल रही थी। वह 'अंदाज अपना अपना' के पार्ट 2 पर भी काम कर रहे थे। ट्रेड ऐनालिस्ट ने दी निधन की जानकारी विनय शर्मा के दुखद निधन की जानकारी फिल्म क्रिटिक और ट्रेड ऐनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था, 'फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के प्रड्यूसर विनय शर्मा का कुछ समय पहले निधन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' यादगार फिल्मों में से एक है 'अंदाज अपना अपना' बात करें विनय शर्मा की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की, तो हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे यादगार और सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी थी, जिनकी जबरदस्त ट्यूनिंग और डायलॉग डिलिवरी ने इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। विनय शर्मा की अन्य फिल्में 'अंदाज अपना अपना' के अलावा विनय शर्मा ने 'रफू चक्कर', 'चोर पुलिस' के अलावा कई टीवी शोज का भी निर्माण किया था। कहा जा रहा है कि अब वह अपनी प्रड्यूसर बेटी प्रीति सिन्हा के साथ इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2uxPuJa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment