Tuesday, January 21, 2020

सैफ अली खान के बयान पर दिया कंगना रनौत ने जवाब

ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि अंग्रेजों के भारत आने से पहले शायद कॉन्सेप्ट ऑफ इंडिया था ही नहीं। सैफ के इस बयान पर उनकी काफी आलोचना की जा रही है और अब उनके इस बयान पर कंगना ने भी अपना रिऐक्शन दिया है। कंगना ने सैफ की इस मामले पर आलोचना करते हुए उनके बयान को गलत बताया है। कंगना बोलीं- महाभारत क्या था? अपनी आने वाली फिल्म '' के प्रमोशन के दौरान कंगना ने कहा, 'अगर सैफ के मुताबिक कोई 'भारत' था ही नहीं तो 'महाभारत' क्या था? और वेद व्यास ने क्या लिखा था?' कंगना ने आगे कहा कि कुछ लोग अपने वही विचार रखते हैं जो उन्हें सही लगते हैं लेकिन महाभारत में श्रीकृष्ण ने साफ तौर पर जिक्र किया है कि भारत उस समय भी मौजूद था। उन्होंने कहा कि पुराने दौर में भी अलग-अलग राजा एक समान पहचान के लिए लड़े हैं जिसे 'भारत' कहा जाता था। यहां पढ़ें: एक बार फिर 'पंगा' से सिल्वर स्क्रीन पर आने को तैयार कंगना ने कहा कि कुछ लोग अभी भी अलगाव की बात करते हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन एक ऐसी घटना थी जो हुई बहुत पहले थी लेकिन उस घटना से लोग अभी तक जूझ रहे हैं। इस बीच बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' में कंगना एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभा रही हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कंगना के साथ रिचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RgDUeE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment