Thursday, January 23, 2020

विज्ञापन की शूटिंग के लिए अमिताभ के साथ दिखाई दिए साउथ सिनेमा के 3 दिग्गज, कटरीना बनीं बिग बी की बेटी

बॉलीवुड डेस्क.अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और कटरीना कैफ एक ब्रांड एंडोर्समेंट में साथ नजर आएंगे।कटरीना कैफ ने हाल ही में दुल्हन अवतार में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में माता पिता बने अमिताभ और जया कटरीना की शादी करते नजर आ रहे हैं। कभी उन्हें शादी के मंडप में तो कभी उन्हें रस्मों के दौरान डांस करते देखा जा सकता है।

एड में दिखाई देंगे साउथ सिनेमा के 3 दिग्गज: इस एड शूट की तस्वीरें बिग बी ने शेयर करते हुए लिखा, और काम हमें शादी में ले गया, सिंपल और कई सारी भावनाओं से भरपूर काम जो हमने अपने एक क्लाइंट के लिए किया, लेकिन मेरे और जया के लिए ऐतिहासिक लम्हा वो रहा जिसमें 3 लेजेंड्री, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज पिताओं के 3 सुपरस्टार बेटों से मुलाकात हुई। बिग ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बाएं से इस तस्वीर में नागार्जुन हैं जो कि लेजेंड्री अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं, फिर शिवराज कुमार, कन्नड़ सिनेमा के लेजेंड्री और आइकॉनिक डॉक्टर राज कुमार और दाएं तरह तमिल सिनेमा के लेजेंड्री और आइकॉनिक एक्टर शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु देवा। हम सभी एक कॉमन क्लाइंट के लिए काम कर रहे हैं. इन सभी से मिलना मेरे और जया के लिए सौभाग्य की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन ने शूटिंग की तस्वीरें अपने ब्लॉग पर शेयर की हैं जिनमें जया, कटरीना, नागार्जुन अक्किनेनी, शिवराज कुमार और प्रभु भी नजर आ रहे हैं।
नागार्जुन अक्किनेनी, शिवराज कुमार और प्रभु के साथ अमिताभ और जया बच्चन।
Amitabh Bachchan shoots with Nagarjuna Akkineni, Shivraj Kumar, Prabhu and katrina kaif
Amitabh Bachchan shoots with Nagarjuna Akkineni, Shivraj Kumar, Prabhu and katrina kaif
Amitabh Bachchan shoots with Nagarjuna Akkineni, Shivraj Kumar, Prabhu and katrina kaif
Amitabh Bachchan shoots with Nagarjuna Akkineni, Shivraj Kumar, Prabhu and katrina kaif


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ax4nfo

No comments:

Post a Comment