सलमान खान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'दबंग 3' की दबंगई बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आ रही है। फिल्म ने न्यू इयर तक यानी 1 जनवरी 2020 तक 132.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। boxofficeindia.com की रिपोर्ट की मानें तो 'दबंग 3' ने साल के पहले दिन यानी बुधवार को 3.50 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही कुल कमाई का आकड़ा करीब 133 करोड़ के पास पहुंच गया। दूसरी वीक में फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई कर डाली। उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे वीक तक फिल्म करीब 140 करोड़ तक पहुंच सकती है और चौथे वीक में फिल्म को काफी कम स्क्रीन मिल पाएंगे। एक नजर फिल्म की अब तक की कमाई पर। शुक्रवार: करीब 22,50,00,000 रुपए शनिवार: करीब 22,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 28,50,00,000 रुपए सोमवार: करीब 9,25,00,000 रुपए मंगलवार: करीब 9,25,00,000 रुपए बुधवार: करीब 15,50,00,000 रुपए गुरुवार: करीब 6,75,00,000 रुपए पहला वीक : करीब 1,13,75,00,000 रुपए शुक्रवार: करीब 2,75,00,000 रुपए शनिवार: करीब 3,50,00,000 रुपए रविवार: करीब 4,50,00,000 रुपए सोमवार: करीब 2,00,00,000 रुपए मंगलवार: करीब 2,50,00,000 रुपए बुधवार: करीब 3,50,00,000 रुपए दूसरा वीक: करीब 18,75,00,000 रुपए कुल कमाई: करीब 1,32,50,00,000 रुपए बता दें कि 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जिसमें सलमान खान के अलावा सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा,अरबाज खान, किच्चा सुदीप, महेश मांजरेकर, सोहेल खान, प्रमोद खन्ना,वरीना हुसैन,डिंपल कपाड़िया जैसे कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 'दबंग' फ्रैंचाइजी की प्रीक्वल फिल्म है, जिसमें सलमान के चुलबुल पांडे बनने की कहानी है। इस फिल्म में उस वक्त की कहानी है, जब सलमान यानी धाकड़ के पास कोई नौकरी नहीं थी और उसकी लाइफ में सई मांजरेकर यानी खुशी आईं। फिल्म में किच्चा सुदीप विलन के किरदार में नजर आए हैं और सलमान के साथ उनके ऐक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QQEtuj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment