Tuesday, October 8, 2019

VIDEO: 'नशे से चढ़ गई' सॉन्ग पर दीपिका-रणवीर का सेक्सी डांस

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भले ही अब मैरिड कपल बन चुके हों लेकिन वह जिस तरह से एक-दूसरे के लिए पब्लिकली प्यार का इजहार करते और शो करते दिखाई देते हैं वह दूसरे कपल्स के लिए इंस्पायरिंग है। कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर सामने आए उस विडियो में भी दिखाई दे रहा है जिसमें यह स्टार कपल एक-दूसरे में खोया हुआ लग रहा है। दरअसल, फिल्म '83' की शूटिंग पूरी होने पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इस पार्टी में फिल्म की टीम के साथ ही कई सितारे भी शरीक हुए। अब पार्टी के दौरान का एक विडियो सामने आया है जिसमें दीपिका और रणवीर सॉन्ग 'नशे से चढ़ गई' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दीपिका अपने हबी के साथ सेक्सी मूव्ज करने के साथ ही उनके गाल पर किस करती भी दिखाई दे रही हैं। रणवीर भी अपनी पत्नी पर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। वहीं हार्डी संधू के एक गाने पर भी यह कपल मस्ती में डांस करता दिखाई दिया। विडियो में रणवीर-दीपिका की जिस तरह की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है वह इनके प्यार और बॉन्ड को बयां करने के लिए काफी है। बता दें कि, फिल्म '83' क्रिकेटर कपिल देव की जिंदगी पर आधारित है। इसकी कहानी मुख्यतौर पर साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप और भारतीय टीम की जीत की कहानी को दिखाएगी। इसमें रणवीर कपिल का किरदार निभाते दिखेंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IMKIft
via IFTTT

No comments:

Post a Comment