Tuesday, October 8, 2019

'मरजावां' के दूसरे गाने का टीजर रिलीज, होश उड़ा देंगे नोरा फतेही के डांस स्टेप

'दिलबर' और 'ओ साकी साकी' जैसे हिट सॉन्ग देने के बाद ऐक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगीं। अब नोरा फतेही फिल्म '' के दूसरे सॉन्ग 'एक तो कम जिंदगानी' पर डांस करते नजर आएंगी। फिल्म मेकर्स के अलावा ऐक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया है। गाना 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। गाने में नोरा फतेही के सिजलिंग अवतार और डांस को देखकर आप खूब इंजॉय करने वाले हैं। बता दें कि मरजांवा का गाना 'एक तो कम जिंदगानी' रिलीज होने के बाद इस साल रीमेक गानों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। इस गाने को नेहा कक्कड़ और यश नार्वेकर ने अपनी आवाज दी है और तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। बता दें कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म 'मरजावां' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। फिल्म 22 नवंबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछली बार फिल्म 'एक विलन' में साथ दिखाई दी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LZrl4R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment