Thursday, October 3, 2019

The Sky Is Pink: खुशी देखिए, जब शादी से पहले फरहान के साथ ससुराल की छत पर पहुंचीं प्रियंका

इन दिनों बॉलिवुड के अलावा हॉलिवुड में भी तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में इन दिनों काफी वयस्त चल रही हैं। प्रियंका ने अपनी इस फिल्म का एक क्लिप शेयर किया है, जिसे देखकर आपको अंदाज़ा लग जाएगा कि फिल्म में रोमांस का शानदार तड़का लगाने को तैयार हैं ये ऐक्टर्स। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'प्यार में रिस्क लेना तो बनता है बॉस'।' इस विडियो में फरहान की प्रेमिका प्रियंका शादी से पहले अपने ससुराल पहुंचती हैं और उनके घर पर छत पर ये इश्क फरमाने लगते हैं। उसी वक्त पड़ोसी उन्हें देख लेता है, जिसके बाद फरहान प्रियंका को धक्का देकर नीचे गिरा देते हैं। प्रियंका इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ब्लैक ड्रेस में प्रियंका काफी कमाल दिख रही हैं। बता दें कि यह फिल्म शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है। यह कहानी है दिल्ली की लड़की आयशा चौधरी की, जो सबके लिए एक प्रेरणा बन गई। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम भी नजर आएंगी। जायरा फिल्म में प्रिंयका और फरहान की बेटी के रूप में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AFzO6B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment