गांधी जयंती के मौके पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं, जिनमें से एक साउथ की बड़ी बजट वाली 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' भी है। फिल्म की भव्यता को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा हो न सका। boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने हिन्दी सर्किट में पहले ही दिन यानी बुधवार को 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसमें तेलुगू और हिन्दी वर्जन शामिल हैं। मुंबई में साउथ वर्जन ने चिरंजीवी की वजह से अच्छी कमाई की है, क्योंकि साउथ के दर्शकों को वह अपील करते हैं। बता दें कि यह फिल्म साउथ की महंगी फिल्मों में से एक है, जो करीब 200 करोड़ रुपए के बजट में तैयार की गई है। इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा कई बॉलिवुड कलाकार भी हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, नयनतारा, सुदीप किच्चा, तमन्ना भाटिया, रवि किशन जैसे कलाकार हैं। निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी की इस फिल्म में मेहा स्टार्स के अलावा अद्भुत और भव्य सेट, सांसों को थमा देनेवाले अविश्वसनीय ऐक्शन सीन हैं। फिल्म की कहानी इतिहास की सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें 1857 की कहानी है। राष्ट्रीय आंदोलन से दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी (चिरंजीवी) ने ईस्ट इंडिया कंपनी अर्थात अंग्रेजों के अतिक्रमण के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाया था। इसके बाद नरसिम्हा रेड्डी द्वारा फैलाई गई क्रांति की ज्वाला आगे चलकर एक बहुत बड़े स्वतंत्रता संग्राम का रूप लेती है, जो 1857 के राष्ट्रीय आंदोलन के तौर पर में सबके सामने आया था। तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भाषाओं में तैयार की गई है यह फिल्म।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2o4OZDz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment