बॉलिवुड के सुपरस्टार की बच्चों के साथ बॉन्डिग किसी से छिपी नहीं है। अक्सर वह बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आ ही जाते हैं। सलमान खान इस अपनी अपकमिंग फिल्म ' में व्यस्त है। ऐक्टर एक बार फिर बच्चों के साथ मस्ती करता नजर आया। सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पानी में नाव पर बैठे बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'पानी के गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ! धरती मां का आदर सम्मान हमेशा सर आंखों पे...'। 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे सलमान खान आए दिन अपनी फिल्म से जुड़े फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 'दबंग 3' का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म से ऐक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई भी बॉलिवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब से सलमान खान की सुपरहिट दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' की घोषणा हुई है तभी से यह चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pYrcG8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment