Wednesday, October 9, 2019

मेरे खिलाफ साजिश हो रही है, नहीं की कोई धोखाधड़ी: गणेश आचार्य

जाने-माने डांस मास्टर ( Ganesh Acharya ) इस साल की शुरुआत में तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में को लेकर विवादों में थे, अब एक बार फिर से गणेश का नाम एक अलग कॉन्ट्रोवर्सी में सामने आया है। दरअसल बीते सप्ताह गणेश आचार्य पर के जनरल सेक्रटरी बीएन तिवारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाया कि वह डांसर्स और प्रड्यूसर्स के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। बॉलिवुड की हर बड़ी फिल्म, बड़े निर्देशक - निर्माता, प्रॉडक्शन हाउस और तमाम बड़े ऐक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, , टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर रहे गणेश आचार्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने कभी भी किसी के साथ कोई ठगी नहीं की है। उन पर लगाए गए इल्जाम बेबुनियाद हैं। गणेश कहते हैं, 'मेरे साथ साजिश हुई है। पैसे के लिए कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं। मुझे इसमें संस्था FWICE का क्या इंट्रेस्ट है समझ नहीं आ रहा। मुझे किसी भी प्रड्यूसर का कोई लेटर नहीं आया कि डांसर्स का मेहनताना बढ़ाऊं और ऐसे में संस्था हंगामा कर रही है। फेडरेशन के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी ने मेरे ऊपर गलत इल्जाम लगाए हैं। मैं इस मामले को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज करवा चुका हूं।' बीएन तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'गणेश आचार्य फिल्म निर्माताओं से अपने साथ काम करने वाले डांसर्स के नाम पर पूरा मेहनताना वसूलते हैं, लेकिन डांसर्स को सिर्फ 50% का भुगतान करते हैं। गणेश आचार्य के इस तरह के रवैये से निर्माता और डांसर्स, दोनों धोखे और नुकसान में हैं। फेडरेशन गणेश आचार्य के इस बर्ताव के खिलाफ है।' 'गणेश आचार्य के नाम पर तकरीबन हर दिन शिकायतें आती हैं। गणेश अपनी जेब भरने के लिए गलत तरीके से काम कर रहे हैं। गणेश दाता भी बन रहे हैं और अपना फायदा भी कर रहे हैं, दोनों चीजें तो नहीं चल सकती हैं। वह डांसर्स को तय मेहनताने के हिसाब से 4500 रुपए का भुगतान भी नहीं करते हैं।' गणेश आचार्य ने हाल ही में वरुण धवन और स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' के सभी गानों का निर्देशन किया है। गणेश इसी साल दिसंबर में डांसर्स के लिए एक चैरिटी शो करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, मीका सिंह, वरुण धवन सहित 25 कलाकारों को साइन कर लिया है। इस शो से होने वाली कमाई को डांसर्स के हित में खर्च किया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AUmjjo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment