Tuesday, October 8, 2019

तैमूर को लेकर करीना कपूर ने किया यह खुलासा

और सैफ अली खान के छोटे नवाब सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। आए दिन उनसे जड़ी खबरें आती रहती हैं और पपराजी तैमूर की एक क्लिक करने के लिए बेकरार रहते हैं। अब तैमूर के बारे में करीना कपूर ने खुलासा किया है कि उसे अपने अम्मा और अब्बा के साथ सबसे ज्यादा मजा आता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमेशा ऐसा ही रहेगा। करीना कपूर और सैफ अली खान कोशिश करते हैं कि अपनी फिल्मों के बिजी शेड्यूल के बावजूद वह तैमूर के साथ अच्छा समय बिताएं। वे बाहर फिल्मों की शूटिंग पर जाते हैं तो अक्सर तैमूर को अपने साथ लेकर जाते हैं। इसके अलावा तैमूर अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां इंजॉय करते दिख जाते हैं। करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें वह 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' कर रही हैं। वहीं, करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में भी करीना कपूर दिखाई देंगी। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी हैं। वहीं, दूसरी ओर सैफ अली खान काम की बात करें वह नवदीप सिंह की फिल्म 'लाल कप्तान' में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'जवानी जानेमन' में तब्बू, आलिया फर्नीचरवाला साथ दिखाई देंगे। वहीं, फिल्म 'भूत पुलिस' में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ काम कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IvbPLS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment