इस समय अपनी को-स्टार सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली नं. 1' की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन किसी न किसी मौके पर वरुण धवन पपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं। इसके साथ ही वरुण धवन कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं, वह उन्हें ऑटोग्राफ देते हैं और अपने साथ सेल्फी लेने का मौका भी देते हैं। हाल ही में ऐक्टर का एक विडियो इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है। बता दें कि वरुण धवन वर्कआउट करने के बाद अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनके फैन ने अपने बर्थडे पर केक काटने की रिक्वेस्ट की। इसके बाद वरुण धवन अपनी कार रोककर बाहर आए और केक काटकर फैन की इच्छा पूरी की। ऐक्टर के केक काटने का विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बताते चलें कि वरुण धवन की फिल्म 'कुली नं. 1' डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'कुली नं. 1' की रीमेक है। 1995 में आई 'कुली नं. 1' में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। परेश रावल ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह रीमेक में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा राजपाल यादव, रूमी जाफरी, परेश रावल, शिखा तलसानी, जावेद जाफरी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा वरुण धवन डायरेक्टर रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LUWOVI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment