रितेश देशमुख और उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा बॉलिवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। हालांकि दोनों बहुत ही कम साथ दिखाई दते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनका प्यार और नोकझोंक अक्सर देखने को मिल जाते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीर पर मजेदार कॉमेंट्स करते हैं। रितेश कई बार जेनेलिया को चिढ़ाते नजर आते हैं। हाल ही में रितेश ने जेनेलिया का प्यारा सा फोटो शेयर किया है। फोटो में उनके एक्सप्रेशंस बहुत प्यारे हैं और उससे भी मजेदार है रितेश का कैप्शन। रितेश ने अपनी ही फिल्म के गाने की एक लाइन लिखी है, देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार। फोटो में जेनेलिया काफी क्यूट दिख रही हैं। वह ब्लू कुर्ता पहने हैं और माथे पर बिंदी लगाए हैं और काफी फ्रेश दिख रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/321VgP7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment