Thursday, October 10, 2019

सूर्यवंशी: रोहित शेट्टी की पुलिस ब्रिगेड में दिखाई दिया अक्षय कुमार का लुक

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पुलिसवालों पर अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। टाइटल की इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह के बाद दिखाई दे रहे हैं अक्षय कुमार। इस फिल्म के लिए ये तीनों ऐक्टर्स एक साथ आ रहे हैं, ये खबरें काफी दिनों से चर्चा में थीं, अब फिल्ममेकर्स ने दर्शकों को इसकी झलक भी दे दी है। मेकर्स ने ऑफिशल ट्विटर हैंड से फिल्म की एक झलक शेयर की है जिसमें स्टार तिकड़ी नजर आ रही है। इसमें अक्षय कुमार सेंटर में हैं और उनके अगल-बगल हैं रणवीर और अजय। फोटो में सिर्फ अक्षय का चेहरा दिखाई दे रहा है और बाकी दोनों का साइड प्रोफाइल। रिपोर्ट्स की मानें तो क्लाइमैक्स सीन के लिए बड़ा सा सेट तैयार किया गया है। इस सीन को 20 दिन में शूट किया जाएगा। इसके क्लाइमैक्स की सबसे इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इसमें रोहित शेट्टी के तीनों पुलिसवाले एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले कटरीना अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार के नाम का खुलासा कर चुकी हैं। अक्षय फिल्म में वीर सूर्यवंशी के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन को-स्टार कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/323jUz3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment