Friday, October 4, 2019

टाइगर श्रॉफ ने की सलमान, शाहरुख जैसे दिग्गजों की बराबरी

और स्टारर फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी ने दो दिन के अंदर ही करीब 74 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। पहले दिन इसने बंपर शुरुआत करते हुए 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही फिल्म के लीड हीरो में से एक टाइगर श्रॉफ ने अपना नाम शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शुमार करवा लिया है। दरअसल, अब तक पहले दिन इतना शानदार बिजनस करने का रेकॉर्ड बीटाउन के दिग्गजों शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ ही रितिक रोशन व अक्षय जैसे सितारों के नाम रहा है। अब 'वॉर' के फर्स्ट डे बिजनस के दम पर नई पीढ़ी के ऐक्टर्स में से टाइगर श्रॉफ इस लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हो गए हैं। टाइगर की लगभग सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है, लेकिन ऐसी शुरुआत उन्हें पहले कभी नहीं मिली थी, ऐसे में उनके लिए भी यह किसी माइलस्टोन की तरह है। बता दें कि, फिल्म 'वॉर' में टाइगर पहली बार अपने फेवरिट ऐक्टर रितिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस ऐक्शन से भरपूर मूवी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/353Mr9u
via IFTTT

No comments:

Post a Comment