इन दिनों फिल्म 'वॉर' की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में हैं और दोनों ऐक्टर्स की साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस बीच रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पेज पर अपना एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह कैमरे को पोज देते हुए ब्रूडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। देखें, ऐक्टर का पोस्ट: रितिक के इस विडियो को शेयर करने के बाद की पत्नी ने इस पर कॉमेंट किया। इसके साथ ही 'वॉर' की तारीफ की। गौरी ने लिखा, 'फिल्म पसंद आई... बधाई।' बता दें, फिल्म ने रिलीज के पहले 4 दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिलीज के बाद पहले संडे पर कमाई करने वाली यह 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज वाले दिन यानी बुधवार को वॉर ने रेकॉर्ड 51.50 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने गुरुवार को 22.50 करोड़, शुक्रवार को 21 करोड़ और शनिवार को 27.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया। रविवार के दिन का कलेक्शन 35 करोड़ रुपयों के आसपास बताया जा रहा है। इस तरह इसका कुल कलेक्शन 157.50 करोड़ रुपयों के आसपास पहुंच चुका है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31SvBsn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment