Sunday, October 6, 2019

श्रद्धा कपूर ने शेयर की अपने पिता शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, तब थे स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 55 साल पुरानी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो उनके पापा शक्ति कपूर के स्कूल दिनों की है। फिल्मों में विलन और कॉमिक किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे। श्रद्धा कपूर ने अपने पापा के स्कूल दिनों की यह ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे डैड को देखिए! यह करीब 55 साल पहले की तस्वीर है जब पापा स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।' इस तस्वीर में सबसे पीछे मौजूद लाइन में बीच में नजर आ रहे हैं शक्ति कपूर। हाल ही में फिल्म 'साहो' और 'छिछोरे' में नजर आ चुकीं श्रद्धा कपूर अब 'स्ट्रीट डांसर', 'बागी 3' और 'रूही आफज़ा' जैसी फिल्मों में नजर आनेवाली हैं। कहते हैं कि बचपन में श्रद्धा कपूर को अपने पिता का प्रफेशन समझ नहीं आता था। उनके पिता घर पर मेकअप लगाकर और अजीबोगरीब कपड़े पहनकर आते थे तो श्रद्धा उनसे पूछती थीं कि उन्होंने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं? श्रद्धा उन्हें स्क्रीन पर अलग और घर पर अलग देखकर कनफ्यूज हो जाती थीं और उन्हें लगता था कि उनके डैड के पास कुछ जादुई शक्तियां हैं। फिर एक दिन शक्ति कपूर ने उन्हें अपने काम के बारे में समझाया। श्रद्धा कपूर के डैड शक्ति कपूर फिल्मों में विलन के रोल में नजर आए हैं। इस बारे में उन्होंने बताया था कि उनकी सहेलियां उनके डैड से मिलने से डरती थीं और श्रद्धा को यह बात बहुत फनी लगती थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Mnaurm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment