बॉलीवुड डेस्क.मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ ईविल का हिंदी ट्रेलर बुधवार 2 अक्टूबर को रिलीज हुआ। ट्रेलर में एंजेलिना जोली के डायलॉग ऐश्वर्या राय अपनीआवाज में देती नजर आ रहीहैं। खास बात यह है कि ऐश्वर्या इस ट्रेलर में कैमियो करती भी नजर आईं और उन्हेें एंजेलिना के कैरेक्टर मेलफिसेंट की तरह दिखाया गया। फिल्म इंडिया में 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
ऐश्वर्या से बेहतर कोई नहीं :डिजनीइंडिया के बिक्रम दुग्गल ने कहा- एंजेलिना जोली मेलफिसेंट के कैरेक्टर में पूरी तरह फिट दिखाई दे रही हैं। यह उम्मीद करना मुश्किल है कि हमारे स्थानीय दर्शकों के लिए इस किरदार को ऐश्वर्या से बेहतर कोई निभा पाए। हम एक मजबूत कनेक्शन बनाना चाहते थे और यह भी चाहते थे कि यह किरदार हिंदी में जीवंत हो उठे। हमें लगा कि ऐश्वर्या का व्यक्तित्व जो सुंदरता और आत्मविश्वास से भरा हुआ है, वह इसके लिए बेहतरीन मिश्रण है।
5 साल बाद आ रहा है सीक्वल :एंजेलिना की यह फिल्म 2014 में आई मेलफिसेंट का सीक्वल है। जिसमें एंजेलिना टाइटल रोल निभा रही हैं। उनके साथ फिल्म में एली फैनिंग, सेम रिले, इमेल्डा स्टॉन्टन, जूना टेम्पल, लेसले मेनविले भी नजर आएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pmwUkT

No comments:
Post a Comment