बॉलीवुड डेस्क.अक्षय कुमार की तरह ही कृति सेनन ने साल में चार फिल्में करने की राह पर चल पड़ी हैं। लुका छुपी, अर्जुन पटियाला, हाउसफुल-4 के बाद अब वे अक्षय के ही साथ फरहाद सामजी की फिल्म 'बच्चन पांडेय' में नजर आएंगी। यह अक्षय के साथ कृति की दूसरी फिल्म है।
तमिल फिल्म की रीमेक है फिल्म : अक्षय कृति की यह फिल्म तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक है। जिसमें अजीत कुमार और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। वीरम एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। पीपिंग मून की खबर के अनुसार यह फिल्म 2020 में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ रिलीज होगी।
क्रिसमस पर रिलीज होगी : बच्चन पांडेय अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। प्रोडक्शन साजिद नाडियादवाला कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आशुतोष गोवारीकर की हिस्टोरिकल ड्रामा 'पानीपत' में संजय दत्त औरह अर्जुन कपूर के साथ भी नजर आएंगी। जो 6 दिसम्बर को रिलीज होगी।
दिवाली पर कॉमेडी का ब्लास्ट : कृति, दिवाली 2019 पर रिलीज हो रही हाउसफुल-4 में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े भी होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mUJtD0

No comments:
Post a Comment