बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले और के मेकर्स कॉपीराइट के मामले पर भिड़ने की तैयारी में हैं। ऐसा इसलिए कि सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन 2017 में आई कन्नड़ फिल्म Ondu Motteya Kathe की ऑफिशल रीमेक है। उजड़ा चमन के ट्रेलर को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। मेकर्स ने भी इसकी मार्केटिंग गंजे लीड ऐक्टर वाली पहली फिल्म के तौर पर की है। जहां उजड़ा चमन 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बाला 15 को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में भी हीरो को गंजा दिखाया गया है। 10 अक्टूबर को बाला के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया और इसकी नई रिलीज डेट 7 नवंबर अनाउंस कर दी जो कि उजड़ा चमन की रिलीज डेट से एक दिन पहले थी। जाहिर सी बात है, उजड़ा चमन के मेकर्स कुमार मंगत और अभिषेक पाठक को काफी गुस्सा आ गया। कुमार मंगल ने अचानक हुए इस बदलाव को 'अनएथिकल और गलत' बताया। उनके बेटे अभिषेक पाठक जो कि इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं, उनका कहना है, मेरा विश्वास है कि अच्छी स्टोरीज को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए। मेरी कंपनी पैनोरोमा स्टूडियोज हमेशा इस तरह की कहानियां खोजती है... अलोन और दृश्यम हमारी ऑफिशल रीमेक थी। हमने Ondu Motteya Kathe के राइट्स 2018 में लिए थे जिससे साफ था कि एक साल में अपना वर्जन रिलीज करेंगे। मेरी टीम ने 8 नवंबर डेट रखने की सलाह दी और हमारी कंपनी राजी हो गई। इसके उलट बाला की टीम 22 नवंबर, 15 नवंबर फिर 7 नवंबर करके अपनी डेट बदल रही है जो कि मेरी फिल्म से एक दिन पहले है। नहीं पता इससे क्या फायदा मिलेगा, मुझे लगता है कि इससे दोनों फिल्मों और इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान ही होगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VwaN7z
via IFTTT
No comments:
Post a Comment