और अपनी शादी से पहले ही लगातार चर्चा में रहे हैं। आज भी यह कपल शायद सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। अब इनकी शादी को एक साल होने में ज्यादा वक्त नहीं है। पिछले साल दिसंबर में ही प्रियंका और निक की जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका से उनकी पहली शादी की सालगिरह के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने कुछ भी प्लान नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने आगे कहा कि जब इसी बारे में उन्होंने निक से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इतने सवाल क्यों करती हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने निक से कहा कि वही इस बारे में प्लान बनाएं। इसके बाद भी जब प्रियंका ने निक से ऐनिवर्सरी प्लाने के बारे में पूछा तो निक ने उन्हें बताने से इनकार कर दिया। वैसे प्रियंका का यह भी कहना है कि निक बहुत अच्छे प्लानर हैं और वह उनसे बेहतर तरह से चीजें प्लान करते हैं। इस बीच प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MBbacK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment