Wednesday, October 9, 2019

'कबीर सिंह' के इमोशनल सीन में शाहिद कपूर के हो गए थे रोंगटे खड़े, फैन ने शेयर किया फोटो

की फिल्म '' अब तक इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। हालांकि दर्शकों के एक वर्ग ने इसके सब्जेक्ट को लेकर आलोचना भी की थी। हालांकि सभी क्रिटिक्स ने भी फिल्म में शाहिद की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की थी। हाल में इस फिल्म को पसंद करने वाले एक फैन ने सोशल मीडिया पर शाहिद और कियारा के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि इस इमोशनल सीन को शूट करते हुए शाहिद कपूर के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस तस्वीर को देखकर शाहिद कपूर भी ताज्जुब में पड़ गए और उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें खुद भी इस बात का अंदाजा नहीं था। उन्होंने लिखा, 'यहां तक कि मैंने भी नोटिस नहीं किया था। एडिट के बाद इस बारे में डारेक्टर संदीप ने मुझे इसके बारे में बताया था। ताज्जुब है कि तुमने इसे पकड़ लिया।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ix17UY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment