Wednesday, October 9, 2019

कृति सेनन के चेहरे पर उग आई अक्षय की मूंछ

'हाउसफुल 4' के ट्रेलर और गाने ने फैन्स की बेचैनी और बढ़ा दी है। फिल्म के सभी कलाकार इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और लगातार इस फिल्म की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब कृति सेनन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बाला की मूंछों में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म में बाला का किरदार निभा रहे हैं अक्षय कुमार। शेयर की गई इस तस्वीर में जहां कृति के चेहरे पर मूंछें हैं वहीं अक्षय कुमार, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख ने अजीब सी शक्ल बना रखी है। इस तस्वीर में सभी अपने कैरक्टर लुक में हैं, लेकिन अंदाज़ थोड़ा फनी है। कृति ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उनके चेहरे पर ये मूंछें उन्हें ज्यादा अच्छी लग रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में इन 6 प्रेमियों की लव स्टोरी दिखाई जाती है और कहानी 600 साल पहले पहुंच जाती है, जहां ये एक-दूसरे से किसी वजह से मिल नहीं पाए थे। फिल्म कॉमिक और एंटरटेनिंग है। पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित फिल्म 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के अलावा कृति सनोन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, जेमी लीवर नजर आएंगे। 'हाउसफुल 4' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IAvLNs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment