बीते तीन दशक से लीवर की तकलीफ से जूझ रहे को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर पूरी तरह नजर बनाए हुए थे। अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी दोस्त और 'खुदा गवाह' के निर्माता मनोज देसाई ने नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से हुई बातचीत में बताया कि के लिए अस्पताल गए थे, इस समय उनकी तबियत बिल्कुल ठीक है और इस समय वह अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने हमसे हुई बातचीत में बताया, 'साहब की तबियत ठीक है, बच्चन साहब घर में आराम कर रहे हैं।' सूत्र बताते हैं, 'बच्चन साहब रूटीन चेकअप के बाद कल यानी करवा चौथ के दिन घर आ गए थे, ने परिवार के साथ करवा चौथ की पूजा भी की और रात 9 बजकर 15 मिनट पर परिवार सहित चांद के दर्शन किए। यह उनका बेहद पारिवारिक फंक्शन था, इस पूजा में परिवार के अलावा बेहद करीबी मित्र शामिल हुए थे।' सूत्र बताते हैं, 'खबरों में लिखी गई बातें, जैसे बिग बी के लीवर ट्रांसप्लांट की बात झूठी है, न ही वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और न ही उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना है। बिग बी समय-समय पर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। कई बार उनके चेकअप कई घंटो तक चलते हैं तो उन्हें अस्पताल में ही रुकना पड़ता है।' बिग बी मंगलवार को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें अस्पताल में ही रखा गया था। गुरुवार को वह घर आ गए थे। अमिताभ बच्चन के लीवर का सिर्फ 25 प्रतिशत हिस्सा काम कर रहा है। 1983 में कुली की शूटिंग के दौरान उन्हें जो चोट लगी थी उसके बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान उन्हें संक्रमित खून चढ़ाया गया था, जिससे उनका लीवर खराब हो गया। तब से वह इस बीमारी के कारण कई बार अस्पताल जा चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35JiQTd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment