Thursday, October 10, 2019

देखें, पुराने विडियो में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर की मस्ती

बॉलिवुड स्टार और लबें समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। जब तक दोनों का एक साथ रहे, तब तक उनका लव अफेयर चर्चा में रहा है। हालांकि बाद में रणबीर और कटरीना का ब्रेकअप हो गया लेकिन आज भी उनके फैंस दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने की इच्छा रखते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का पुराना विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस विडियो में दोनों एक कार में बैठे ट्रैवलिंग कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर अपने फैंस को फ्लाइंग किस करने लगते हैं तो पास में बैठी कटरीना कैफ हैंड फैन से उनके गाल पर मारती हैं। इसके बाद रणबीर कपूर के चेहरे के भाव ही बदल जाते हैं। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ आखिरी बार डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे। वहीं, कटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AXDfpx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment