Thursday, October 10, 2019

मजेदार है Bala का ट्रेलर, देखिए कैसे गंजेपन से जूझ रहे हैं आयुष्मान खुराना

फाइनली आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है। फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट बदलकर सबको चौंका दिया है। फिल्म अब 7 नवंबर को रिलीज होगी जो कि सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन की रिलीज डेट से एक दिन हले है। दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट एक सा नजर आ रहा है। बाला के डायरेक्टर स्त्री फेम अमर कौशिक हैं। इस फिल्म में भूमि पेडणेकर और यामी गौतम भी हैं। 2 मिनट और 47 मिनट के ट्रेलर में मेकर्स आयुष्मान खुराना के किरदार से परिचय करवाते हैं। इसमें आयुष्मान गंजेपन की समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं। फिल्म में भूमि पेडणेकर सावंलेपन की समस्या से वैसे ही परेशान हैं जैसे आयुष्मान गंजेपन से। फिल्म के ट्रेलर में दिखाई देता है कि आयुष्मान कैसे हर कीमत पर अपने बाल वापस पाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन असली समस्या तब शुरू होती है जब शादी के बाद बाला अपना गंजापन अपनी बीवी से छिपाते नजर आते हैं। फिल्म में एक और इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इसमें उनकी विकी डोनर और दम लगाकर हाइशा फिल्म की कोस्टार्स साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार नजर आ रहा है। कह सकते हैं कि फिल्म उनकी 2019 की तीसरे सक्सेसफुल फिल्म बनने वाली है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Oybsnu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment