Tuesday, October 8, 2019

'सिंदूर खेला' पर करण सिंह जब बिपाशा बसु की मांग में भरने लगे उल्टा सिंदूर

दशहरे के मौके पर बिपाशा बसु का एक विडियो इंटरनेट की सुर्खियों में है। इस विडियो में शादी के बाद पहली बार वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सिंदूर खेला में शामिल हुईं। हालांकि, करण इस विडियो में बिपाशा को उल्टा सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने इस विडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि विजय दशमी के मौके पर बंगाली रीति-रिवाज में 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की जाती है। दरअसल इस रस्म में सभी शादीशुदा महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगा पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं । इसी मौके पर शूट किया गया यह विडियो वायरल हो रहा है। पहले तो करण बिपाशा की मांग में उल्टी दिशा से सिंदूर लगाते दिखते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद कोई अन्य महिला करण का हाथ पकड़कर उन्हें सही तरीका बताती हैं। इस विडियो में बिपाशा काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इस मौके पर बाकी महिलाओं की तरह ही लाल बॉर्डर के सफेद साड़ी पहन रखी है। अपने बालों का पीछे बन बना रखा है और गजरा लगाया है। बिपाशा के चेहरे की खुशी इस विडियो में देखते बन रही है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहनों के साथ भी इस मौके की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि मां-पापा को मिस कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pQe45I
via IFTTT

No comments:

Post a Comment