मंगलवार को बॉलिवुड सुपरस्टार की पत्नी का 49वां जन्मदिन मनाया। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछली रात शाहरुख के घर पर एक पार्टी भी रखी गई। इस मौके पर गौरी ने अपना पूरा दिन अपने पति शाहरुख और छोटे बेटे अबराम के साथ घर पर बिताया। शाहरुख-गौरी के दोनों बड़े बच्चे आर्यन और सुहाना इस समय इंडिया से बाहर हैं। हालांकि गौरी के जन्मदिन पर शाहरुख के दिल्ली के दोस्त शालिनी और संजय पासी जरूर गेस्ट के तौर पर शाहरुख के बंगले में पहुंचे हुए हैं। शाम के समय गौरी के बेस्ट फ्रेंड संजय और महीप कपूर, रीमा जैन, नताशा नंदा डिनर के लिए शाहरुख के घर पहुंचे। बॉलिवुड में गौरी के दोस्तों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करण जौहर, माधुरी दीक्षित, फराह खान, सुजैन खान जैसे सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए गौरी खान को बर्थडे विश किया। वैसे बता दें कि पिछले साल गौरी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने पति शाहरुख और बेटे अबराम के साथ एक शॉर्ट ट्रिप निकल गई थीं लेकिन इस बार उन्होंने घर पर रुकने का ही फैसला किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/310hEqM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment