अपनी पहली ही फिल्म से बॉलिवुड में पहचान बनाने वाली भूमि पेडनेकर को अब इंटरनैशनल लेवल पर भी पहचान मिलने लगी है। उन्हें बुसान में हुए 24वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसकी तस्वीर ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'डॉली किटी और वो चमके सितारे' का शुक्रवार को बीआईएफएफ में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। इसे वहां पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस मूवी में भूमि के साथ ही कोंकणा सेन शर्मा भी हैं। फिल्म की डायरेक्टर और राइटर अलंकृता श्रीवास्तव हैं वहीं प्रड्यूसर शोभा और एकता कपूर हैं। अवॉर्ड जीतने और फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने पर ऐक्ट्रेस ने फिल्म की डायरेक्टर व प्रड्यूसर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस बात के लिए धन्यवाद कहा कि उन्हें किटी के रोल के लिए चुना गया। वहीं अवॉर्ड मिलने के बाद प्रेस से भूमि ने कहा, 'मेरी फिल्म को बुसान की ऑडियंस और क्रिटिक्स ने पसंद किया इसके लिए मैं आभारी और भावुक हूं। यह मेरा पहला इंटरनैशनल अवॉर्ड है, जिस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं ऐसी फिल्मों में ऐक्टिंग की इच्छा रखती हूं, जिससे दर्शकों को कुछ खास बताया जा सके।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2AMzUt2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment