बॉलीवुड डेस्क.कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की स्टार कास्ट वाली फिल्म भूल-भुलैया 2 की शूटिंग दशहरे के दिन से शुरू होने वाली है। यह फिल्म अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया का सीक्वल है। जो अगले साल 31 जुलाई को रिलीज होगी।
बड़ी फिल्मों से हो सकता है क्लैश :मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार यह दो और तीन दिन को शेड्यूल होगा, जिसे कार्तिक के साथ फिल्माया जाएगा। इसका दूसरा शेड्यूल अगले साल कियारा के साथ जनवरी में शुरू होगा। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा और राजामौली की फिल्म RRR के साथ क्लैश हो सकती है।
ये हैं कार्तिक के प्रोजेक्ट्स : इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन को पति पत्नी और वो में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे होंगी। वहीं सारा अली खान के साथ लव आज कल 2 में भी नजर आएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3318c7W

No comments:
Post a Comment