Sunday, October 6, 2019

अपनी शादी पर बेस्ड फिल्म बना रही हूं: प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लगभग 15 दिनों तक भारत में तमाम टीवी शोज में फरहान के साथ अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का जमकर प्रमोशन किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हमसे हुई बातचीत में प्रियंका ने बताया कि वह अगले साल 2 फिल्मों की शूटिंग करेंगी, एक फिल्म मां आनंद शीला पर बेस्ड है और दूसरी उनकी शादी पर आधारित फिल्म है। प्रियंका बताती हैं, 'हाल ही में मैंने 2 अंग्रेजी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, आगे की फिल्मों के बारे में कोई भी बात फाइनल नहीं हुई है। 2 फिल्में मैं प्रड्यूस करूंगी, इन फिल्मों को फिलहाल लिखा जा रहा है। दोनों में से एक है, जिसे के साथ बनाऊंगी, यह एक कॉमिडी फिल्म है, जो मेरी और निक की शादी पर आधारित है, इस फिल्म को दिल्ली में भी शूट किया जाएगा।' प्रियंका आगे बताती हैं, 'इसके अलावा एक और फिल्म है, जो मां आनंद शीला के ऊपर बनाने वाले हैं, इसकी लिखाई का काम भी शुरू हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर अवॉर्ड विजेता बैरी लेविनसन करने वाले हैं, इसे भी साल 2020 में शूट किया जाएगा। अब तक मैंने किसी भी हिंदी फिल्म को फाइनल नहीं किया है।' प्रियंका की यह दोनों ही फिल्में अंग्रेजी में बनाई जाएंगी। बीते दिनों प्रियंका ने हॉलिवुड की दो फिल्मों को शूट किया है, जो जल्द ही रिलीज़ की जाएंगी। हिंदी फिल्मों को लेकर अब तक प्रियंका ने कुछ भी तय नहीं किया है। बता दें, शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनीं 'स्काई इज द पिंक' में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LR3UKS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment