मशहूर ऐक्ट्रेस रुथ प्रभु और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के बीच कितना प्यार है, यह उनकी तस्वीरों से पता चलता है। दोनों काफी समय से फैंस के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को दोनों ने अपनी दूसरी वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर सामंथा ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह नागा के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक विडियो भी पोस्ट किया जिसमें दोनों एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अपने पति को विश करते हुए सामंथा ने लिखा, 'मजबूत और मजबूत... दो साल ऐनिवर्सरी और दस साल की कहानी। आप पर अटकी हूं नागा।' बता दें, सामंथा और नागा ने 2017 में गोवा में शादी की थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और इसके बाद दोनों ने ट्रडिशनल क्रिश्चियन वेडिंग भी की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2OwWEFs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment