Tuesday, October 8, 2019

'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन कर रहीं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर

और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म '' के रिलीज होने में कुछ दिन बचे हैं। फिल्म की टीम इसको लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ने कई शहरों की तरफ रुख किया था। कुछ दिन प्रमोशन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा यूएसए वापस लौट गई हैं। जबकि फरहान अख्तर अभी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड भी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। शिवानी दांडेकर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा मतलब है कि अगर यह कोई साइन नहीं है तो मुझे नहीं पता है कि क्या है!! 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।' बताते चलें कि फरहान और शिबानी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें बहुत कछ कहती रही हैं। अब, रिपोर्ट के अनुसार फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को जल्द ही अगले लेवल पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं। वहीं, फरहान के बच्चे भी शिबानी को अपना रहे हैं। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की बात करें तो शोनाली बोस के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/358Z2Z0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment