Tuesday, October 8, 2019

दबंग 3: कुछ ऐसा होगा सुदीप किच्चा का लुक, सलमान खान ने किया शेयर

जब से की सुपरहिट दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म '' की घोषणा हुई है तभी से यह चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका पहला प्रोमो रिलीज किया गया था और अब फिल्म के विलन का भी लुक सामने आ चुका है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर सुदीप के इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'विलन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है। पेश है दबंग 3 में बल्ली के रूप में सुदीप किच्चा।' वैसे बता दें इससे पहले सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का नाम भी बदलकर चुलबुल पांडे कर लिया है। 'दबंग 3' का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म से ऐक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई भी बॉलिवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्‍म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MmgkJM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment