Wednesday, October 2, 2019

राणा दग्गुबती की लेटेस्ट फोटो देखकर फैंस रह गए हैरान, जताई तबीयत की चिंता

सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव के नेगेटिव किरदार से फेमस हुए साउथ के ऐक्टर राणा दग्गुबती ने अब हिंदी फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया है। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बेबी' में एक कमांडो के किरदार में नजर आए थे और अब वह मल्टी-स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' में एक नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। राणा की फिल्मों के कारण उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। हालांकि राणा की हालिया कुछ तस्वीरों को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए हैं और उनकी तबीयत को लेकर फिक्र जता रहे हैं। राणा की शेयर की गई इन तस्वीरों में वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं जिससे उनके फैन्स को लग रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इससे पहले राणा अपनी फिल्मों में अपनी बेहतरीन फिजिक और भारी-भरकम बॉडी के साथ दिखाई दिए हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स राणा से उनकी तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं। वैसे बता दें कि इसी साल ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं कि राणा दग्गुबती किडनी ट्रांसप्लांट कराने जा रहे हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स को खुद राणा ने उस समय खारिज करते हुए इसे 'बोरिंग टॉपिक' बताया था। अब राणा कि इस दुबली-पतली फिजिक के पीछे क्या राज है, यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2pxbsK2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment