अमेरीकी पॉप सिंगर और के पति दुनिया भर में अपने टैलेंट का डंका बजा चुके हैं। हालांकि, यह सब उनके लिए इतना आसान नहीं था। निक के लिए तो यह और भी मुश्किल था क्योंकि वह टाइप-1 से पीड़ित हैं। हाल में एक इवेंट में निक ने बुरे दिनों को याद करते हुए बताया कि वह कोमा में जाने वाले थे। एसशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, निक के पैरंट्स ने जब देखा कि उनका वजन लगातार घटता जा रहा है और उन्हें हमेशा सोडा पीने की चाह रहती है तो उन्हें अस्तपाल लेकर गए। वहां पता चला कि उनका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। तब उन्हें टाइप-1 डायबीटीज डायग्नॉज हुआ। उस वक्त निक सिर्फ 13 साल के थे। निक ने सिगार एफिकियोनाडो मैगजीन को बताया, ‘मैं कोमा के बहुत करीब था। जैसे कि लगभग एक दिन दूर था, अगर मैं अस्तपाल नहीं गया होता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने पैरंट्स से पूछता रहा, क्या मैं ठीक हो जाऊंगा? मैं इस बात को लेकर बहुत चिंतित था कि मैं जो भी करना चाहता था उन सभी कामों को करने की मेरी एक सीमा तय हो जाएगी। मैं बहुत डर गया था।’ हालांकि, निक जोनस ने कहा कि अगर आप मेहनत करते हैं तो यह इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने उदयपुर में शादी रचाई थी। निक इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी इस बीमारी के बारे में बातें शेयर कर चुके हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया था कि जब उन्हें इस बीमारी का पता चला था तो वह कितना डर गए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2mSAke6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment