फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म '' कल यानी 11 अक्टबर को रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा ने कई तरह से फिल्म का प्रचार किया है। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को अपनी फिल्म देखने के लिए अलग तरह से इन्वाइट किया है। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और फरहान अख्तर की ऑन-स्क्रीन शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी की फोटो में उन्होंने लिखा, 'मिस्टर और मिसेज चौधरी आपको 'द स्काई इज पिंक' देखने के लिए इन्वाइट करते हैं।' फिल्म की बात करें तो यह स्टोरी आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है जिनकी पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी के कारण 18 साल की उम्र में मौत हो गई थी। आयशा ने किताब भी लिखी थी और वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी थीं। फिल्म में आयशा का किरदार जायरा वसीम निभा रही हैं। उनके माता-पिता का किरदार फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं। डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IC5KgE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment