Wednesday, October 9, 2019

'हाउसफुल 4': रितेश देशमुख ने शेयर किया फनी मीम, देखकर छूट जाएगी हंसी

ऐक्टर रितेश देशमुख की फिल्म '' रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है और फिल्म के पात्र दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और रिलीज हुए गानों 'एक चुम्मा' और 'बाला' ने सभी को भरपूर गुदगुदाया है। फिल्म के ऐक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मीम शेयर किया है। इस मीम को हॉस्टल छोड़ने वाले अपने से रिलेट कर सकते हैं। इस मीम के साथ ऐक्टर ने कैप्शन दिया, 'हाउसफुल 4' के चड्डी बडी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा अक्षय कुमार, कृति सनोन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, जेमी लीवर नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन का सिद्दीकी का स्पेशल अपियरेंस है। बता दें कि डायरेक्टर फरहाद सामजी की कॉमिडी फिल्म 'हाउसफुल 4' राजकुमार राव और मौनी रॉय की 'मेड इन चाइना' और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2M2u2CI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment