सोशल मीडिया पर इन दिनों की काफी चर्चा है। इंटरनैशनल सितारों के साथ बॉलिवुड सिलेब्स भी इस चैलेंज में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर विडियोज पोस्ट कर रहे हैं। वही, रविवार को बॉलिवुड के सुपरस्टार का नाम इस चैलेंज से जुड़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने पानी बचाने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में सलमान खान शर्टलेस होकर इस चैलेंज को स्वीकारते हुए दिख रहे हैं। इस विडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थकाओ नहीं पानी बचाओ'। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान फिल्म में दुबला दिखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म का काम खत्म करने के बाद सलमान खान के संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इशांअल्लाह' पर काम करने की उम्मीद है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2lo8SnH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment