Sunday, July 14, 2019

'सड़क 2' : आलिया भट्ट ने शुरू की ऊटी शेड्यूल की तैयारी

फिल्म ऐक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' की तैयारियों में लगी हुई हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए अपनी आवाज में गाने का स्क्रैच वर्जन रेकॉर्ड कराया है। अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने ऊटी में फिल्म के दूसरे शेयड्यूल की तैयारी की जानकारी दी है। बताते चलें कि टीम ने मई के तीसरे सप्ताह में मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ऊटी शेड्यूल में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की लव स्टोरी का ज्यादातर हिस्सा शूट होगा। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट गाना भी गा सकती हैं। आलिया भट्ट फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 10 जुलाई को रिलीज होगी। अलिया भट्ट पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करेंगी। इसके अलावा यह पहला मौका होगा जब अलिया भट्ट बहन पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बता दें कि यह फिल्म 1991 में आई 'सड़क' का सीक्वल है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32srYtR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment