बॉलिवुड में कई बड़ी ऐक्ट्रेसेस को कभी न कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। अनुष्का शर्मा भी उनमें से एक हैं। अनुष्का भले ही आज कितनी भी सफल हों मगर एक समय पर उन्हें बुरी तरह से रिजेक्ट किया गया था। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी और बताया था कि इससे उन्हें कितना मानसिक तनाव झेलना पड़ा था।अनुष्का शर्मा भले ही आज बॉलिवुड की सफल ऐक्ट्रेस हों, मगर एक समय पर उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था। अनुष्का ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की थी।

बॉलिवुड में कई बड़ी ऐक्ट्रेसेस को कभी न कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। अनुष्का शर्मा भी उनमें से एक हैं। अनुष्का भले ही आज कितनी भी सफल हों मगर एक समय पर उन्हें बुरी तरह से रिजेक्ट किया गया था। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी और बताया था कि इससे उन्हें कितना मानसिक तनाव झेलना पड़ा था।
फिल्मों से पहले मॉडलिंग करती थीं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में आने से पहले ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अनुष्का ने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग के लिए कोशिशें शुरू कर दी थीं। मॉडलिंग में सफल करियर के बाद अनुष्का ने फिल्मों का रुख किया।
कई शोज और ऐड से अनुष्का हुईं बाहर

अनुष्का ने साल 2017 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें केवल 15 साल की उम्र में रिजेक्शन झेलना पड़ा था। उन्हें कई शोज से ड्रॉप किया गया था। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए उनका चुनाव करने के बाद निकाल दिया गया था और उनकी जगह दूसरी मॉडल को ले लिया गया था।
लुक्स पर जज करते थे लोग

अनुष्का ने कहा कि रिजेक्शन इंडस्ट्री का हिस्सा है मगर केवल 15 साल की उम्र पर ही लोग उन्हें उनके लुक्स पर जज करते थे जो कि मानसिक रूप से काफी प्रभावित करने वाला था। अनुष्का ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास पर चोट होती है। अनुष्का इसे झेल चुकी हैं।
सेट पर छींटाकशी करते हैं प्रड्यूसर और कास्टिंग डायरेक्टर

इसी इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा कि सेट्स पर अक्सर प्रड्यूसर और कास्टिंग डायरेक्टर छींटाकशी करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कौन क्या कहना चाहता है। उनके कहने का मतलब होता है कि ऐक्ट्रेस के लुक्स ठीक नहीं हैं। घूमफिर कर वे आपके फिजिकल लुक्स पर ही बात कर रहे होते हैं।
लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। उसके बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। जनवरी में ही अनुष्का ने अपनी बच्ची वामिका को जन्म दिया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34NtCbU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment