Friday, June 4, 2021

आलिया भट्ट का हॉट के साथ क्यूट लुक, बचपन की तस्वीर देख आ जाएगा प्यार

की टैलेंटेड ऐक्ट्रसे (Alia Bhatt) अपनी ऐक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपने हॉट लुक्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। आलिया आज जितनी स्टाइलिश और हॉट हैं बचपन में उतनी ही क्यूट थीं। आलिया ने अपने बचपन की एक ऐसी ही एक अनदेखी क्यूट तस्वीर () इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को आलिया के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। आलिया ने अपनी इस बचपन की तस्वीर के साथ अपनी एक हालिया तस्वीर भी शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों में आलिया बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। आलिया ने ये दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'क्योंकि इससे फर्क नहीं पड़ता है कि हम कौन हैं।' देखें, आलिया की तस्वीरें: बता दें कि आलिया ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हाइवे, 2 स्टेट्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, राजी और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्मों में जोरदार परफॉर्मेंस दी हैं। पिछली बार आलिया फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगी। जल्द ही आलिया संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया तेलुगू फिल्म 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3imGUEh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment