शिल्पा शेट्टी ने क्रिसमस पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें परिवार के लोगों के साथ वह वर्चुअल पार्टी और हॉलिडे को इंजॉय करती दिख रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा अपनी बेटी समिशा के साथ डांस करती दिख रही हैं। जहां इस वक्त बॉलिवुड सितारे क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए अपनी तरह-तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं वहीं शिल्पा शेट्टी ने इसे वर्चुअली सेलिब्रेट किया है। इस वीडियो में शिल्पा पति राज कुंद्रा और बेटे वियान व बेटी समिशा के साथ डांस करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो में डांसिंग क्रिएचर के साथ फैमिली के सभी सदस्यों का चेहरे मॉर्फ किया गया है और वीडियो में समिशा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पर यह पहला मौका है जब बेटी समीशा का चेहरा उन्होंने फैन्स को दिखाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'वर्चुअल क्रिसमस इंजॉय कर रही हूं। मैरी क्रिसमस और हैप्पी हॉलिडे।' उन्होंने अपने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए आनेवाले नए साल 2021 के लिए पॉजिटिविटी और सेफ ट्रैवल की उम्मीद जताई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34I0pPW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment