Sunday, October 25, 2020

सुशांत केस: NCB ने एक और ड्रग सप्लायर को किया अरेस्ट, चरस भी मिली

के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक और ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस केस में की यह 24वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था। पता चला है कि इस ड्रग सप्लायर की जानकरी अगिसियालोस से पूछताछ के दौरान ही हासिल हुई है। 'आज तक' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एनसीबी ने जिस आदमी को गिरफ्तार किया है वह एक टैक्सी ड्राइवर है और उसका नाम साहिल मजहर अली है। एनसीबी की टीम को उसके पास से बहुत कम मात्रा में चरस भी बरामद हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ड्रग सप्लायर अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स से जुड़ा हुआ था और उनसे कई बार ड्रग्स की सप्लाई की थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स आरोपी साहिल से उसी इलाके में ड्रग्स की सप्लाई ली थी जहां ऐक्टर का घर है। बता दें कि एनसीबी की टीम ने जब अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स मिली थीं। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सुशांत के स्टाफ दीपेश और सैमुअल सहित बहुत सारे कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एनसीबी ने मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की थी। रिया चक्रवर्ती को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TnyzlV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment